प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सई नदी के तट पर सच्चा बाबा आश्रम चिलबिला में आयोजित विष्णु महायज्ञ व राम कथा का शुभारंभ हो गया है। इसमें कथा व्यास पूर्व सांसद और राम कथा के प्रखर वक्ता डॉ. राम विलास वेदांती ने कहा कि प्रभु राम का जीवन संसार के लिए प्रेरणा है। उनमें पितृ भक्ति है और प्रजा के प्रति दयालुता है। वह भक्तों पर कृपा निधान हैं। इसके पहले डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कथा व्यास का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि बिखरते हुए समाज को अच्छाई की सीख राम कथाओं से मिलती है। इसके आयोजन की निरंतरता बनी रहनी चाहिए। इस मौके पर आयोजक महंत मनोज ब्रह्मचारी ने संतों का स्वागत किया। भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने व्यास व भगवान की आरती उतारी। स्वामी दिव्यानंद, प्रमोद सिंह मुन्ना, अनिल प्रताप त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.