नई दिल्ली, जनवरी 8 -- राम कपूर और साक्षी तंवर का शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' याद है? इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर का इंटीमेट सीन दिखाया गया था। जब ये सीन टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था तब मेकर्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अब राम कपूर की रियल लाइफ पत्नी गौतमी कपूर ने बताया कि उनका इस सीन पर कैसा रिएक्शन था। 'रात के ढाई बजे फोन आया था' गौतमी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे रात के ढाई बजे फोन आया था। मेरा बच्चा छोटा था और उस समय मैं अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही थी। तो जब रात के ढाई-तीन बजे मुझे कॉल आया कि, 'सुनो, ऐसा-ऐसा हुआ है...', तो मेरा पहला रिएक्शन बहुत अजीब था। मैंने वो फोन ले जाकर सीधे राम के पास रख दिया। मैं बस इतना ही कह पाई थी- 'क्या?' उस वक्त मैं आगे कुछ सोचना भी नहीं चाहती थी इसलिए मैंने बात करने के ...