सहारनपुर, मई 22 -- छुटमलपुर कस्बे के संतनगर में नो दिन होने वालीश्रीराम कथा की अमृत वर्षा से पूर्व धार्मिक भक्तिभाव से कलश यात्रा निकाली। संतनगर से 101 महिलाएं अपने सिरों पर कलश धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई। मुख्य यजमान श्री रामायण को अपने सिर पर धारण कर चलते रहे। सभी महिलाओं ने वैदिक शिव मन्दिर व मनकामेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा की। ढोल नगाड़ों के बीच मुख्य बाजारों से होकर निकाली शोभायात्रा में हाथों में झंडा लिए युवक व महिलाएं जय श्री राम व धर्म की जय हो का उद्घोष करते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाती रही। सड़क के दोनों और खड़े महिलाओं व पुरुषों ने प्रसाद वितरण व पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।देहरादून रोड, रुड़की रोड,मनकामेश्वर महादेव मंदिर तथा सहारनपुर रोड होते हुए कलश यात्रा वापस संत नगर पर आकर संपन्न हुई। कथा वाचक विपिन जी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.