रायबरेली, दिसम्बर 3 -- रायबरेली। विश्व सनातन सेना द्वारा सर्वोदय नगर में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर भक्तों की बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कथा का रसपूर्ण वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य कृष्ण कुमार शास्त्री जी द्वारा किया गया। कथा प्रसंग में महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन, दशरथ का मोह, गुरु वशिष्ठ की उपदेशात्मक वाणी तथा भगवान श्रीराम-लक्ष्मण के साथ महर्षि के वनगमन का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...