आगरा, जनवरी 8 -- कस्बा के बाईपास रोड स्थित सेंट केएम इंटर कालेज में चल रही श्री राम कथा के छठवें दिवस में गुरुवार को आचार्य गौरव कृष्ण पाण्डेय ने लक्ष्मण-परशुराम संवाद का रसपान कराया। कथावाचक ने लक्ष्मण- परुशराम संवाद, राम विवाह, राम वनवास एवं केवट संवाद की कथा का वर्णन किया। कथावाचक ने बताया कि समाज के लोगों को जनक जैसा ज्ञानी और धैर्यवान होना चाहिए। जीवन में किसी चीज का अभाव हो या किसी बात का प्रभाव, लेकिन स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए l इस दौरान मुख्य यजमान श्याम किशोर गौर ने क्षेत्र वासियों से कथा का रसपान करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.