मुंगेर, फरवरी 18 -- असरगंज, निज संवाददाता। मां तारा माघी कालिका मंदिर रहमतपुर के प्रांगण में आयोजित रूद्र यज्ञ, शिव परिचर्चा एवं राम कथा को लेकर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में 108 महिलाएं एवं कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा कच्ची कांवरिया पथ,धान गोला, थाना चौक होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में मुखिया स्वाति, विनोद सिंह, उप मुख्य पार्षद खुशबू सिंह, सरपंच दुर्गेश सिंह, वार्ड पार्षद पिंकू कुमार, देवेंद्र कुमार आदि शामिल थे। मंदिर के व्यवस्थापक सुदेश वर्मा ने बताया कि 26 फरवरी तक राम कथा एवं यज्ञ के कार्यक्रम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...