भागलपुर, फरवरी 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता रघुचक अन्हार स्थित रामेश्वर महादेव में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा को लेकर चंडीगढ़ से आए राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज ने राम कथा के छठे दिन भरत-केवट, राम के वन गमन पर शोक में महाराज दशरथ द्वारा प्राण त्यागने, भरत के वापस लौटकर कैकेयी पर क्रोध करने और श्रीराम को मनाने वन की ओर जाने के प्रसंगों को विस्तार पूर्वक सुनाया। साथ ही कुंदन जी महाराज ने हनुमान जी भक्तिपूर्ण प्रसंग भी श्रद्धालुओं को विस्तार पूर्वक सुनते हुए कहा कि रामायण के इन कथाओं ने हमें त्याग, भक्ति और भ्रातृप्रेम का संदेश दिया है। वहीं श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक शत्रुघ्न जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का विस्तार पूर्वक का वर्णन किया।मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान क...