मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- गोरौल। हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य आलोक कुमार ने विधिवत अनुष्ठान कराया। रात में राम विवाह का भी विशेष आयोजन किया गया। भगवान राम और माता सीता की झांकी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में अशोक कुमार झा, रमेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार झा, चंचल कुमार सिंह, शिवशंकर झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...