जौनपुर, फरवरी 2 -- जौनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा को पार्टी हाई कमान ने काशी क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है। केराकत तहसील के टुसौरी गांव निवासी रामआसरे विश्वकर्मा रालोद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने प्रदेश महासचिव पद पर भी कार्य किया है। काशी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी हाई कमान के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा कि पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उनके काशी क्षेत्र अध्यक्ष बनने पर पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतको में प्रसन्नता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.