बलरामपुर, दिसम्बर 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न रंगारंग देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया । मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, वशिष्ठ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन संग विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय आदित्यनाथ चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। विद्यालय के बच्चों ने मां सरस्वती व श्री गणेश वंदना प्रस्तुति किया। बच्चों के जय हनुमान ज्ञान गुण सागर के उम्दा प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तमय हो गया। राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी के गीत पर सभी अभिभावक झूम उठे। पांचवी एवं छठवीं छात्रों की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.