मिर्जापुर, अगस्त 4 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह के अंतिम सोमवार को विंध्याचल क्षेत्र के शिवमंदिरों में भूत भावन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक,दर्शन और पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव, बावली चौराहा स्थित बूढ़ेनाथ महादेव, दूधनाथ तिराहा स्थित दुग्धेश्वर महादेव, विंध्याचल मंदिर परिसर स्थित विंध्य महादेव, ताड़केश्वर महादेव, फुटी सीढ़ी स्थित कंतितश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर देवाधि देव महादेव से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लगी रही। हर हर महादेव के जय घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...