मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। रामेश्वर कॉलेज के छात्र आनंद निषाद ने भौतिकी विषय में बीआरएबीयू में टॉप किया है। पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट हाल में ही आया है। इसकी जानकारी रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. व्यास नंदन शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि आनंद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल सहनी के पौत्र हैं। आनंद के पिता डॉ. शारदानंद सहनी भी रामेश्वर कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक हैं। प्राचार्य ने बताया कि आनंद ने इंटर और स्नातक की पढ़ाई रामेश्वर कॉलेज से ही की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.