मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर। रामेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा संसद-2025 की तैयारी को लेकर कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. बह्मचारी व्यास नन्दन शास्त्री ने की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के स्वर्णिम भविष्य को निर्धारित करेगा। इसलिए 18 से 25 वर्ष के युवाओं को लिए यह सुनहरा मौका है। हमारा लक्ष्य 5000 युवा छात्र-छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर अपलोड करना है। विभागीय स्तर पर पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि विस्तारित करते हुए 16 मार्च कर दी गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम हेतु विभिन्न महाविद्यालयों, बी-एड कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में टीम बनाकर पंफलेट, बैनर, पोस्टर एवं वीडियो के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। स्क्रीनिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.