हाथरस, जून 17 -- सादाबाद। विधानसभा क्षेत्र में मुरसान के गॉव भकरोई में श्रीमद भागवत का समापन ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना व आरती उतारकर किया। इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजकों ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर ओढाकर व राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे कष्ट दूर होते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय-जयकार होती है। इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा, मानू उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, चन्द्रपाल, आमोद शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.