लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- इलाके के दो गांवों के तीन युवक श्रीरामेश्वरम और बाबा अमरनाथ की पैदल यात्रा को निकले हैं। शुक्रवार को सुथना देवी देवी मंदिर के महंत बृजेश गिरि समेत तमाम लोगों ने उन्हें विदाई दी। जसनगर गांव के हरनाम व रोहित कश्यप और उमरा गांव के कुलदीप सिंह श्री रामेश्वरम तथा अमरनाथ की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। करीब सात हजार किलोमीटर की इस यात्रा में चार महीने का समय लगने का अनुमान है। इनमें से हरनाम पहले भी हरिद्वार व अमरनाथ की 2200 किलोमीटर की पैदल यात्रा 45 दिनों में पूरी कर चुके हैं। शुक्रवार को तीनों युवकों ने तमाम ग्रामीणों के साथ कस्बे के सुथना देवी मंदिर में मत्था टेका। इस मौके पर महंत बृजेश गिरि, रविप्रकाश, दुर्गेश, प्रमोद, संजय, सुरेश, गुड्डू, सीताराम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.