कन्नौज, फरवरी 7 -- कन्नौज, संवाददाता। बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार बेहद रोचक मुकाबले देखने को मिले। खास कर अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला सबसे अधिक रोमांचक रहा। रामेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फहीम जमी खां को मात्र 26 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। करीबी मुकाबले के कारण मतगणना के दौरान समर्थकों की नजरें परिणाम पर टिकी रहीं। वहीं महासचिव पद पर राम खिलावन ने जीत हासिल की। नतीजों की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।चुनाव के दौरान लगभग 700 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम करीब तीन बते तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, वहीं देर शाम तक चली मतगणना ने बार परिसर में उत्सुकता और राजनीतिक सरगर्मी बनाए रखी। जब परिणाम घोषित हुए, तो साफ हो गया कि अधिवक्ताओं ने संगठन में बदलाव, पारदर्शिता और अ...