मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- नई दिल्ली में इडिया इंटरनेशनल सेंटर लोधी रोड पर महिला सम्रद्धि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर पर महिला समृद्धि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...