आरा, मार्च 24 -- गड़हनी, एक संवाददाता। नगर के वार्ड 12 नंबर देवढ़ी गांव के हनुमान मंदिर के प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह की ओर से दुगोला चैता प्रोग्राम का आयोजन किया। उद्घाटन पूर्व मुखिया तस्लीम आरिफ,प्रमुख बिनोद यादव व धनजी बाबा ने संयुक्त रूप से किया। गया। दुगोला नागा व्यास बनाम पूजा पाण्डेय की टीम ने खूब तालियां बटोरी। शुरुआत में पूजा पाण्डेय ने रामा कंठे सुरवा होखी न सहिया ये रामा... से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं इस चैता समारोह को सफल बनाने के लिए आसपास के ग्रामीण व क्षेत्रीय कलाकार भी मौजूद थे। उपस्थित सभी अतिथियों को विकास सिंह ने फूलमाला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर इचरी पूर्व मुखिया रिन्टू सिंह, भिखारी राम, अधिवक्ता भाई अरुणेश सिंह, धनजी बाबा, जिम्मी यादव, मुन्ना सिंह, अजय साह, बजरंगी, वार्ड पार्षद राजकिशोर...