नवादा, अगस्त 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामायण संस्कार है। रामायण से बहुत कुछ सीख सकते हैं। रामायण के पाठ से जीवन में अद्भुत बदलाव आते हैं। जैसा कि मेरे जीवन में भी आया। रामायण के कारण ही मैं खुद को अच्छा इंसान बना सका। ये बातें सुप्रसिद्ध धार्मिक सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार जीवंत करने वाले सुनील लहरी ने कही। वह रविवार को नवादा में रामायण महात्म्य की चर्चा कर रहे थे। शहर के कुंती नगर स्थित विशाल मॉडर्न खेल मैदान में आयोजित तुलसी जयंती में शामिल होने पहुंचे रामायण के 'लक्ष्मण ने रामायण सीरियल के कई प्रसंगों का उल्लेख किया और संवाद अदायगी की, जिस पर लगातार जय श्री राम के नारे लगते रहे। करीब पांच हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रामचरित्रमानस का संगीतमय गायन किया। इससे पहले कार्यक्रम का विधिपूर्वक शुभारंभ मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.