अमरोहा, जनवरी 11 -- श्री रामायण संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित 69 वां माघ महोत्सव के अंतर्गत प्रभात फेरी का कार्यक्रम तीन जनवरी से प्रारंभ होकर एक फरवरी तक प्रत्येक दिन अलग-अलग मोहल्ले में भगवान श्री राम नाम का अलख जगती हुई निकाली जा रही है। इसमें शनिवार के दिन प्रभात फेरी प्रातः 5:30 मंदिर श्री बाबा गंगनाथ से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, कोतवाली, मुख्य बाजारों से होते हुए जोया रोड, अमरोहा ग्रीन, सिटी होम्स, आरजू एनक्लेव, सुबोध नगर होते हुए वापसी में गांधी मूर्ति, आजाद रोड, मंडी चौब, बड़ा बाजार, मंदिर श्री बाबा गंगा पर विश्राम लिया। प्रभात फेरी मार्ग में श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में उपस्थित भक्तजनों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। प्रसाद का वितरण किया। जिसमें प्रदीप भटनागर ने वीर हनुमाना - अति बलवाना, संदीप रस्तौगी ने राम नाम के हीरे मोती मैं व...