बरेली, मार्च 8 -- बीडीए द्वारा तीन दिवसीय भव्य फ्लावर शो की शुरुआत शुक्रवार को रामगंगा नगर योजना में कर दी। रामायण वाटिका को फूलों से सजाया गया है। रामायण वाटिका में शिवलिंग, राम मंदिर, रामसेतु और मियावाकी जंगल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात में रोशनी से जगमग और दिन में फूलों की खूबसूरती से रामायण वाटिका महक गई। हजारों किस्म के फूल और फूलों से सजी भगवान की आकृतियां अब आकर्षित कर कर रही हैं। शुक्रवार को बीडीए की डोहरा रोड स्थित रामगंगा नगर योजना में रामायण वाटिका का शुभारंभ हुआ। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि रामायण वाटिका में लोग श्रीराम और भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप देखने के लिए उत्साहित नजर आए। जंगल देखने और विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों की चहचहाहट, फूलों की महक के बीच प्रकृति का सुंदर नजारा यहां देखने को मिला। गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.