श्रावस्ती, दिसम्बर 21 -- श्रावस्ती। विश्व हिन्दू परिषद संगठन की ओर से प्रतिवर्ष रामायण एवं महाभारत बोध परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। शनिवार को जमुनहा क्षेत्र के सेठ प्रभुदास निरंजन कुमार मेमोरियल इण्टर कालेज नासिरगंज में रामायण बोध परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश सोनी व विहिप के जिला समरसता प्रमुख हरीश जायसवाल के देख रेख में हुई। परीक्षा में रामायण के आदर्श पात्रों, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों, सत्य, धर्म, कर्तव्य और सामाजिक समरसता से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से बच्चों की बौद्धिक व नैतिक क्षमता को परखने का प्रयास किया गया।

हिंदी हि...