लखनऊ, फरवरी 8 -- चौपटिया के रानी कटरा स्थिल श्री संतोषी माता मंदिर के स्थापना दिवस पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन हो गया। विधि विधान से पूजन आदि कर पंडितों, आचार्यों के मंत्रोच्चार से परिसर गूंजा। अखंड रामायण पाठ का रविवार को समापन हुआ। उसके बाद मंदिर में हवन कर पूर्णाहुति डाली गईं। देवी गीतों की प्रस्तुतियां भी हुईं। दिव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। समापन अवसर काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...