नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, वसं.। पूर्वी दिल्ली स्थित श्री हनुमान मंदिर समिति ने 55वें वार्षिकोत्सव पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया। इस अवसर पर देवी-देवताओं का श्रृंगार किया गया। मंदिर समिति के प्रवक्ता हेमंत अवस्थी ने बताया कि समिति के प्रधान विजय शर्मा ने अखंड रामायण पाठ संकल्प कर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की। इस दौरान निगम पार्षद अनिल शर्मा सहित कई लोग शामिल रहे। मंदिर के पुजारी पंडित सचिन शर्मा ने बताया कि सत्संग मंडली ने रामायण पाठ की संगीतमय प्रस्तुति दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...