इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। महोत्सव पंडाल में देर रात रामायण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से पूरा माहौल राम मय हो गया। उप्र संगीत नाटक अकादमी संस्कृति विभाग की टीम ने फूलों की होली व मयूर नृत्य के साथ भजनों की प्रस्तुति देकर भक्ति पूर्ण माहौल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम न्यायिक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्चलन के साथ किया। रामायण नृत्य नाटिका में कलाकारों ने अयोध्या की उपमा पांडेय के नेतृत्व में श्रीराम के जन्म पर सोहर गीतों के साथ खूबसूरत नृत्य किया। श्रीराम विवाह, वन प्रस्थान, लवकुश जन्म, अयोध्या वापसी तक नाट्य मंचन प्रभावी रहा। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों ने फूलों की होली व मयूर नृत्य का मंचन कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। राधा-कृष्ण की झांकी के साथ एडीएम न्यायिक संदीप कुमार...