महाराजगंज, मई 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज क्षेत्र के मोहनगढ़ में स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में रामायण थीम पर आधारित चित्रकला कार्यशाला होगी। इसका आयोजन 11 मई से 17 मई तक किया जाएगा। प्रधानाध्यापक नागेन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या व एडूलीडर के सहयोग से सभी 75 जनपदों में किया जा रहा है। इससे छात्रों को श्रीराम व रामायण के चरित्र पर ज्ञान प्राप्त होगा, जो उनके चारित्रिक, सामाजिक व नैतिक विकास में सहायक होगा। बताया कि इस कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के समस्त परिषद के स्कूल, प्राइवेट स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, एडेड इंटर कालेज के साथ-साथ प्राइवेट इण्टर कालेज के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। छात्र-छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.