गिरडीह, फरवरी 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के हरला पंचायत अंतर्गत बसरिया धाम में श्री श्री 1008 नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं एवं युवतियां श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुईं। बसरिया धाम में आयोजित श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर राष्ट्रीय कथावाचक पंडित मारुति नन्दन शास्त्री जी महाराज ने भगवान हनुमान के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हनुमान जी के अतुलनीय बल, नि:स्वार्थ भक्ति, बुद्धि और सेवा भाव को दर्शाते हैं। पंडित मारुति नन्दन शास्त्री जी ने रामायण में वर्णित हनुमान जी के प्रमुख प्रसंगों का उल्लेख किया, जिनमें बाल्यकाल में सूर्य को फल समझकर निगलना, लंका दहन, संजीवनी बूटी लाना और सीता म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.