बदायूं, मई 10 -- अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के तत्वाधान में जिला स्तरीय आठ दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ गांव अफजलपुर बुधौती के उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। प्रशिक्षक द्वारा चित्रकला के माध्यम से रामायण के कुछ प्रसंगों को व्यक्त किया गया। बच्चों ने बड़े ही तन्मयता से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और चित्रकला के गुर सीखे। राजीव भटनागर ने बताया कि जनपद सहित प्रदेश के 75 जनपदों में यह कार्यशालायें आयोजित की जा रही है। जिसका उद्देश्य बच्चों का नैतिक एवं चारित्रिक विकास तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को जीवन चरित्र के बारे में जानकारी देना और उन्हें आदर्श नागरिक के रूप में तैयार करना है। इस दौरान व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.