वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वरिष्ठ कार्डियो सर्जन पद्मश्री तपन कुमार लाहिड़ी पिछले दस दिनों से बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। वह भोजन ठीक से कर रहे हैं और उम्र से जुड़े सामान्य व्यवहारिक बदलाव दिखाई दे रहे हैं। वह प्रतिदिन यूट्यूब पर रामायण, हनुमान चालीसा और श्रीकृष्ण से जुड़े भजन-प्रवचन सुनते हैं। इसके साथ ही कार्डियोथोरेसिक विभाग के सहयोगियों और पैरामेडिकल स्टाफ से बातचीत कर उत्साह बनाए रखते हैं। सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन जारी किया। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को प्रो. लाहिड़ी को कार्डियोथोरेसिक विभाग की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि प्रो. लाहिड़ी को हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह की समस्या है, जो उपचार से नियंत्रित है। वर...