मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामदयालु सिंह महाविद्यालय में गणित विभाग के तत्वावधान में सोमवार को गणित दिवस पर क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक त्रिपाठी ने कहा कि रामानुजन के गणितीय सूत्र और सिद्धांत दुनियाभर के गणितज्ञ और युवाओं को प्रेरित करते हैं। क्विज में आरडीएस कॉलेज, डीसी कॉलेज हाजीपुर, एसएलके कॉलेज सीतामढ़ी, जेएस कॉलेज चंदौली एवं एलएस कॉलेज से 71 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः प्रवीण कुमार (प्रथम सेमेस्टर), मुस्कान कुमारी (तृतीय सेमेस्टर) एवं प्रिंस कुमार (तृतीय सेमेस्टर) को प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अमन राज (चतुर्थ सेमेस्टर), स्नेहा गुप्ता (तृतीय...