औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 भवानोंखाप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय सचिव श्रीकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रकाश अग्रवाल उर्फ टनटन अग्रवाल, प्राचार्य विजय प्रकाश मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह और ज्योति सोनी द्वारा मां सरस्वती एवं श्रीनिवास रामानुजन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अवसर पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं शिशु वाटिका के छात्र-छात्राओं ने गणितीय खेलों का आकर्षक प्रदर्शन किया। जयंती समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में खाद्य स्टॉल भी लगाए, जिनमें गुलाब जामुन, मोमोज, मंचूरियन, टिक्की चाट, ब्रेड पकौड़ा, पनीर पकौड़ा, समोसा और पापड़ी चा...