कानपुर, जनवरी 16 -- सरसौल। नर्वल व आसपास के ग्रामीणों के लिए अब ई-बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। इसके चलते रामादेवी से नर्वल होते हुए शीशूपुर तक ई-बस सेवा शुरू की गई। आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। शीशूपुर में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने ई-बस सेवा का पूजन कर शुभारंभ किया। अजय प्रताप ने बताया विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर यह सुविधा नर्वल व आसपास के गांवों के लोगों को मिली है। लोगों को ई-बस की सुविधा से बड़ी सहूलियत मिलेगी। ग्राम प्रधान शीशूपुर संतोष कुमार, विजय द्विवेदी, संचालन परिवेक्षण अनुज श्रीवास्तव, फोरमैन आतिक हुसैन व ई-बस के चालक मोहमद जाकिर नजवी व परिचालक मुनेश सिंह चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.