चाईबासा, जून 5 -- चाईबासा। जिले की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर आज एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने उपायुक्त चंदन कुमार (डीसी) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट में क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं जैसे कि पेयजल संकट, सड़क की खराब स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, और रोजगार की कमी को विस्तार से रखा। उन्होंने डीसी से अपेक्षा जताई कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने भी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। भेंट के दौरान रामहरि गोप ने प्रशासन से बेहतर संवाद और जनहित में पारदर्शिता की मांग की। यह पहल जन-संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मौक पर गर्दी बिरुली, महेंद्र कालुंडिया, सूरज बारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.