हल्द्वानी, जनवरी 23 -- नैनीताल l रामसेवक सभा में बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया l जिसमें 32 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया रहा है l रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रामसेवक सभा की ओर से यज्ञोपवीत संस्कार किया जा रहा है l जिसमें 32 बटुकों ने पंजीकरण कराया है l जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी की ओर से बटुकों को दीक्षा दी जाएगी, और भिक्षा मांगने के लिए बटुकों को बाजार भ्रमण कराया जाएगा l इस दौरान घनश्याम जोशी, मनोज कांडपाल, नीरज लोहनी आदि मौजूद रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.