मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की चांदपरना में सोमवार को भू-मापक कर्मियों ने बैठक कर प्रखंड स्तरीय संघ का गठन किया। विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान रामसेवक सहनी को सर्वसम्मति से संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार राजेश्वर साह को सचिव और प्रभू राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर शंकर कुमार सिंह और मो. शमीम भी मौजूद थे। नवगठित संघ ने बाद में विधायक मुन्ना यादव से मुलाकात कर उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के समाधान में मदद का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.