भागलपुर, फरवरी 3 -- सोनवर्षा गंगा दियारा स्थित घटोरा वेटलैंड में सोमवार को पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग भागलपुर प्रमंडल के द्वारा वर्ल्ड वेटलैंड डे मनाया गया। सोमवार को बिहार वन विभाग के अधिकारियों की टीम घटोरा पहुंची। जहां सोनवर्षा के ग्रामीणों व किसानों ने इनकी अगुवाई की। भागलपुर वन प्रमंडल के डीएफओ आशुतोष कुमार व पर्यावरणविद प्रो. सुनील चौधरी ने कहा कि इस बार वेटलैंड डे का थीम वेटलैंड व पारंपरिक ज्ञान, सांस्कृतिक विरासत उत्सव है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है। ताकि वेटलैंड का संरक्षण किया जा सके। कहा कि रामसर साइट्स के दर्जा के लिए घटोरा वेटलैंड की अर्हता, क्षमता के साथ-साथ पूरी पात्रता भी रखता है। यह वेटलैंड रामसर साइट्स के सभी मानकों को पूरा करता है। अविलंब सभी कागजी व तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद इसे अति श...