बेगुसराय, जनवरी 9 -- मंझौल, एक संवाददाता। कावर झील को महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनाने को लेकर सरकार काफी गंभीर दिख रही है। इसके मद्देनजर अंचल क्षेत्र के मंझौल पंचायत तीन के जयमंगलागढ़ मौजा में बसे परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। सूत्रों के अनुसार पूर्व में अंचल कार्यालय के द्वारा मौजा जयमंगलागढ़ के थाना संख्या 189, खाता संख्या 01, खेसरा क्रमशः 06, 08, एवं 09, कुल रकबा 04 एकड़ 12 डिसमिल जमीन मापी करायी गई थी। उस पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के मकान को हटाने के लिए अंचलाधिकारी नंदन कुमार ने बसे परिवारों को नोटिस जारी कर दिया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए थाना नंबर 191, खेसरा 8074 एवं 8075 तथा 7995 पर प्लाटिंग का कार्य जारी है। प्लाटिंग का कार्य सं...