रामगढ़, फरवरी 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बनखेता, चुट्टूपालू, रामगढ़ की ओर से इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रामशोभा कालेज आफ एजुकेशन, गिरजा इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग, महर्षि परमहंस कालेज आफ एजुकेशन, रामगढ़, मनराखन महतो बी.एड कालेज, रांची, मैक्स इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स ट्रेनिंग, रामगढ़ ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रुप में माई भारत अभियान के युवा प्रतिनिधि नितेश मोदी शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में गिरजा इंस्टीट्यूट ऑफ पालिटेक्निक के उप प्राचार्य साकेत बिहारी उपस्थित रहे। नितेश मोदी और महाविद्यालय की प्राचार्या डा ज्योति वालिया ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुरुष टीम की विनर मनराखन महतो बी.एड कालेज, रांची रही और रामशोभा कालेज आफ एजुकेशन की टी...