लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का अधिवेशन शनिवार को विकास भवन सभागार में हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से रामशंकर श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष और बृजेश कुमार अवस्थी को जिला मंत्री चुना गया। इसके अलावा राजेश कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हनुमान शुक्ला व पूनम देवी और महेश बाबू को उपाध्यक्ष चुना गया। मनोज कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ संयुक्त मंत्री, अखिलेश कुमार को संयुक्त मंत्री, आलोक कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। राजकुमार वर्मा, अनिल कुमार चौधरी, ललित कुमार, मोबिन अंसारी, आरती देवी संगठन मंत्री चुनी गईं, वहीं विशाल वर्मा और याकूब अली को प्रचार मंत्री बनाया गया। शारदा देवी और शशि वर्मा को संप्रेक्षक नियुक्त किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुआ उन्होंने नई...