सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाईक के समर्थन में शहर में शुक्रवार को बाईक जुलूस निकाला गया। साथ ही नगर भ्रमण कर लोगों से बक्सा छाप में मुहर लगाने की अपील की। जुलूस की अगुवाई कर रहे भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए रामविलास बड़ाईक को विजयी बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि नगर परिषद में परिवर्तन तय है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे भारी बहुमत से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...