पटना, फरवरी 16 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने का मामला सोमवार को विधानसभा में छाया रहा। सभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोजपाआर के नेताओं ने इस मसले पर राजद को आड़े हाथों लिया। राजद को दलित विरोधी बताते हुए नेता प्रतिपक्ष से माफी की मांग की। राजद ने जब इसका प्रतिकार किया तो सदन में शोरशराबा होने लगा। हो-हंगामा के कारण सदन की पहली पाली समय से 20 मिनट पहले ही स्थगित कर दी गई। पहली पाली की कार्यवाही शुरू होते ही लोजपाआर के राजू तिवारी ने इस मामले को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि राजद के एक विधायक ने पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को बेचारा कहा। आरोप लगाया कि राजद दलित विरोधी है। राजद का यही संस्कार है। नेता प्रतिपक्ष सहित पूरी पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इसका प्रतिकार करते हुए राजद विधायकों ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.