पटना, फरवरी 15 -- बिहार विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी भड़क गई। लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने रविवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसद एवं लोजपा-आर के बिहार प्रभारी अरुण भारती के नेतृत्व में करगिल चौक पर आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला फूंका गया। इस दौरान नीतीश सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान एवं लोजपा-आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार के गरीब एवं दलित-पिछड़ों के मसीहा रामविलास पासवान के प्रति आरजेडी के नेताओं द्वारा सदन में की गई अमर्यादित टिप्पणी कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.