मोतिहारी, जुलाई 6 -- सुगौली। सुगौली के नंद हाई स्कूल के प्रांगण में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई। जिला युवाध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान सुगौली प्रखंड कमिटी का गठन भी किया गया। जिसमें उस्मानी होजैफा अध्यक्ष, नीतेश कुमार नगर उपाध्यक्ष, अमित सिंह कोषाध्यक्ष, राहुल राम, दीपनारायण कुमार महासचिव, आदित्य कुशवाहा प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनित किए गए। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान, शिवम तिवारी, दिलीप पासवान, टिंकू मिश्रा, रवि बैठा, रंजन पासवान, राकेश राम, अशोक सर्राफ, निखिल त...