दरभंगा, फरवरी 8 -- मनीगाछी। राघोपुर उत्तरी व कटमा बहुअरवा पैक्स चुनाव की मतगणना के बाद शनिवार को राघोपुर उत्तरी पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद पर राम विलास साहु एवं कटमा बहुअरवा पैक्स अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ने दोनों निर्वाचित अध्यक्षों को प्रमाणपत्र दिया। गत छह फरवरी को हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में आठ बजे से आरंभ होकर 11 बजे समाप्त हो गई। राघोपुर उत्तरी पैक्स के अध्यक्ष पद पर रामविलास साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र सिंह को 148 मतों से हराया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामविलास साहू को 301 मत प्राप्त हुए, जबकि सुरेंद्र सिंह को 153 मत ही मिले। कटमा बहुअरवा पैक्स में शैलेंद्र सिंह 79 मतों से शीला देवी को पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए। शैलेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.