अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। राज्यसभा सांसद व प्रदेश महामंत्री भाजपा अमर पाल मौर्य ने राम वन गमन पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने सदन के माध्यम से अयोध्या से चित्रकूट तक जाने वाले राम वन गमन पथ पर 'श्रीराम विश्राम गृहों' के निर्माण की मांग की है। इसके लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखा है। सांसद अमर पाल मौर्य ने जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के बाद राम वन गमन पथ पर श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु इस मार्ग से होकर यात्रा कर रहे हैं, जबकि पर्व और मेलों के दौरान यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि राम वन गमन पथ पर प्रत्येक 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.