गंगापार, दिसम्बर 14 -- मीरापुर, भोपतपुर की आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन संपन्न होने के उपरांत प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रमुख पात्रों की विदाई तथा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राम की कुशल अभिनय में आकाश शर्मा, लक्ष्मण के रूप में लकी सोनी, सीता के सचित्र में अमन शर्मा तथा हनुमान के किरदार में राज शर्मा को सुंदर एवं आदर्श मंचन की प्रस्तुति पर विशेष उपहार भेंटकर सम्मानित एवं विदाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धारा सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। इस अवसर पर चेयरमैन चंद्रभान सिंह, संरक्षक अनिल सोनी, अशोक कुमार, डायरेक्टर एवं संचालक लालजी प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...