बिजनौर, सितम्बर 6 -- आदर्श रामलीला कमेटी का वर्ष 2025 के लिए गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति रंजीत जोशी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 2024 का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया। श्रीराम बारात शोभायात्रा भव्यता के साथ आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में रामलीला मंचन से लेकर रावण दहन तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में सर्व सम्मति से कमेटी में डॉ. सुशील शर्मा, कपिल शर्मा, राकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल संरक्षक, महासचिव आदेश चंद्र, तेजपाल सैनी, कोषाध्यक्ष संजू सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द जोशी, मा. सुमित शर्मा, महासचिव आदेश चंद्र, तेजपाल सैनी, कोषाध्यक्ष संजू सैनी, संगठन मंत्री अंकुश अग्रवाल, महावीर सैनी, कृष्ण वर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा 25 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। कमेटी महासचिव आदेश चंद्र ने बताया कि 21 ...