बिजनौर, मार्च 12 -- नूरपुर। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार की सायं आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होलिका रंग पर्व हर्षोउल्लास एव सामाजिक समन्वय का त्योहार है। यह सभी को आपसी द्वेष भाव को मिटाकर गले लगाने की परंपरा को प्रदर्शित करता है। आयोजन समिति ने नगरपालिका चैयरमैन डॉ एमपी सिंह को तलवार भेंट की। वरिष्ठ व्यापारी नेता मेलाराम गंभीर ने होली उत्सव महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऋतु के परिवर्तन व पौराणिक कथाओं से जोड़कर होली की महत्ता का वर्णन किया। हास्य व्यंग्य के रूप में डॉ पवन अग्रवाल, चौधरी धीरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा विनोद चौहान, सरदार प्रतिपाल सिंह ने विचार रखें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र, भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.