जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- अयोध्या आगमन, राम-लक्ष्मण का वनगमन का किया गया जीवंत प्रदर्शन बच्चों और दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर उत्सव को रंगीन बनाया जमशेदपुर, संवाददाता साकची रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के दौरान मंगलवार को भावपूर्ण और रोमांचक प्रसंग का मंचन हुआ। इसमें विश्वामित्र ऋषि का अयोध्या आगमन, राजा दशरथ से संवाद और तत्पश्चात राम-लक्ष्मण के वनगमन एवं ताड़का वध का प्रसंग दिखाया गया। मंचन की शुरुआत विश्वामित्र ऋषि के प्रवेश से हुई। श्वेत वस्त्र, कमंडल और जटाजूट धारण किए विश्वामित्र के प्रकट होते ही पूरे पंडाल में श्रद्धा का वातावरण बन गया। उन्होंने राजा दशरथ को प्रणाम कर अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने का आग्रह किया। धर्म और कर्तव्य की महत्ता समझाते हुए विश्वामित्र ने कहा कि राम ही इस कार्य के योग्य हैं। गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.