अंबेडकर नगर, जनवरी 19 -- जलालपुर। श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। मां की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास निषाद ने बताया कि 21 जनवरी की सुबह अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। 22 जनवरी को हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...